Ramayana Runs Into Serious Trouble: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। अभी कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर का फिल्म के सेट से फोटोज सामने आई थी। इन फोटोज में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आ रहे थे। रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी का भी लुक सामने आया था। अब इन सब के बाद रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। जिसकी वजह से मेकर्स को परेशानी का सामने करना पड़ सकता है।
मुश्किलों में फंसी रणबीर कपूर की 'रामायण'
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी ने अभी हाल ही में एक नोटिस जारी कर ये दावा किया है कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट उनके 'प्रोजेक्ट रामायण' पर बेस्ड है। प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड से इसको लेकर अभी बात चल रही है, लेकिन अभी तक पैसो की डील पूरी नहीं हो पाई है। इसके बाद भी 'प्रोजेक्ट रामायण' के कंटेंट का इस्तेमाल किया जाता है तो इसे कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसा करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद विवादों में आ गई है। अब देखना होगा फिल्म के मेकर्स इस नोटिस को लेकर क्या जवाब देते हैं।
कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी रणबीर कपूर की फोटोज
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले फिल्म के सेट की तस्वीरें सामने आई थी, इसके बाद रणबीर कपूर और साई पल्लवी का फिल्म की शूटिंग से लुक पहला लुक सामने आया था।
