Exclusive: Ramayana हमेशा रहेगी Yash के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए खास, जिंदगीभर रहेगा ये खास कनेक्शन

अभिनेता यश लॉस एंजेलिस में हुई रामायण की स्क्रीनिंग में अपने बच्चों आयरा और यशर्व के लिए लेकर पहुंचे। इससे पहले दोनों बच्चों ने किसी फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है, जिस कारण इनके लिए रामायण खास रहेगी।

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक रामायण जल्द ही सिनेमाघरों में होगी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान काम के रोल में, साई पल्लवी मां सीता के रोल में और यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। दीवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली रामायण का प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। बीते दिन लॉस एंजेलिस में रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें कई नामी लोग पहुंचे थे। इन लोगों में दो क्यूट से बच्चे भी थे, जो यश से खास रिश्ता रखते हैं। हम बात कर रहे हैं यश के बच्चों आयरा और यशर्व की, जिन्होंने रामायण से पहले कोई फिल्म थिएटर में नहीं देखी है। यश ने लॉस एंजेलिस में अपने बच्चों को पहली बार कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Eetha Trailer: Shraddha Kapoor को मिली करियर डिफाइनिंग मूवी

Excluisve: Ramayana हमेशा रहेगी Yash के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए खास, जिंदगीभर बना रहेगा ये खास कनेक्शन

Excluisve: Ramayana हमेशा रहेगी Yash के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए खास, जिंदगीभर बना रहेगा ये खास कनेक्शन

Ramayana के साथ हमेशा रहेगा आयरा और यशर्व का खास रिश्ता

यश ने अब तक अपने बच्चों को अपनी कोई फिल्म थिएटर में नहीं दिखाई थी लेकिन रामायण जैसी मूवी को अगर वो अपने बच्चों को नहीं दिखाते तो शायद ये उनके साथ बेईमानी हो जाती। इसी कारण उन्होंने लॉस एंजेलिस में हुई स्क्रीनिंग में अपने बच्चों को ले जाना जरूरी समझा और उन्होंने ये फिल्म बच्चों को दिखाई। क्योंकि ये आयरा और यशर्व की पहली फिल्म है, जिस कारण रामायण हमेशा उनके लिए खास रहेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: चांद देखने बादलों के ऊपर पहुंचीं Parineeti Chopra, यूं खोला राघव चड्ढा संग करवा चौथ का व्रत

End of Feed