Exclusive: एक्शन फिल्में न करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, शाहरुख खान-संजय दत्त पर लुटाया प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2025, 10:08 AM IST

Rajkummar Rao on Doing Action Movie: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी फिल्म मालिक (Maalik) को लेकर खूब में हैं। इसी बीच उन्होंने जूम से बातचीत में बताया कि उन्होंने पहले कभी फुल-ऑन एक्शन फिल्में क्यों नहीं कीं और अपने फेवरेट सितारों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जमकर तारीफ की।

Rajkummar Rao on Doing Action Movie: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) नई फिल्म मालिक (Maalik) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव की ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद आज यानी 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ-सात राजकुमार राव अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरन राजकुमार राव अपनी फिल्म मालिक के साथ-साथ और भी मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लेकर भी अपने दिल की बात रखी।

Rajkummar Rao on Doing Action Movie

Image Source: Maalik Movie

एक्शन फिल्म करने पर राजकुमार ने कही ये बात

राजकुमार राव फिल्म मालिक में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया उन्होंने पहले एक्शन फिल्में क्यों नहीं की। राजकुमार राव ने कहा कि 'मेरे अंदर एक एक्टर के तौर पर अभी बहुत कुछ है जो मैंने पहले नहीं किया। 'मालिक' जैसी फिल्म वो चीज है जो मैं हमेशा से करना चाहता था मैं बस सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था। ऐसा नहीं है कि मुझे पहले एक्शन फिल्मों के ऑफर नहीं आए, लेकिन उनमें कहानी में दम नहीं था। मेरे लिए एक्शन सिर्फ एक्शन नहीं है उसके पीछे एक कहानी होनी चाहिए और एक्शन उसका हिस्सा होना चाहिए। जब मालिक की स्क्रिप्ट मेरे सामने आई, मुझे वो बहुत पसंद आई। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मालिक का किरदार निभाने का मौका मिला।'

End of Feed