Exlcusive: Om Raut के साथ फिर से काम करेंगे Prabhas? सामने आई सच्चाई

Prabhas Film: प्रभास और ओम राउत के दोबारा साथ काम करने की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की नई फिल्म को लेकर सच्चाई कुछ और है।

Prabhas Film: साउथ के स्टार एक्टर प्रभास (Prabhas) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास जल्द ही फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2027 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि प्रभास फिर से ओम राउत (Om Raut) के साथ काम करने वाले हैं। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Dhamaal के मेकर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया के खिलाफ FIR दर्ज)

prabhas om raut movie

ओम रावत के साथ काम करेंगे प्रभास? (pic credit-instagram)

ओम रावत के साथ काम करेंगे प्रभास?

अब करीब तीन साल बाद खबरें सामने आई थीं कि प्रभास एक बार फिर आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत के साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, यह खबर सही नहीं है। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास और ओम राउत की दोबारा साथ काम करने की खबरें गलत हैं। एक सूत्र ने बताया कि प्रभास की नई फिल्म को पूरा होने में करीब तीन से चार साल लग सकते हैं। फिलहाल अभिनेता कई फिल्मों में व्यस्त हैं, जो 2026 से 2028 के बीच रिलीज होने वाली हैं। आदिपुरुष साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आए थे। टीजर रिलीज होते ही फिल्म के वीएफएक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर वीएफएक्स में बदलाव किए। हालांकि, रिलीज के बाद भी फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को लेकर काफी आलोचना हुई। मनोज मुंतशिर के लिखे डायलॉग्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी।

End of Feed