Exclusive: इंटरनेट ट्रोलिंग से परेशान हो जाते हैं Ek Din एक्टर Junaid Khan? डायरेक्टर सुनील पांडे ने खोला राज

जुनैद खान ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से ही उन्हें इंटरनेट ट्रोलिंग का खूब सामना करना पड़ा है। वो इंटरनेट ट्रोलिंग से कैसे डील करते हैं, इस बारे में एक दिन डायरेक्टर सुनील ने बताया है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साहबजादे जुनैद खान इंडस्ट्री में इन दिनों पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जुनैद खान की अब तक दो फिल्में महाराज और लवयापा रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें मिक्स्ड रिस्पांस मिला है। कुछ वक्त पहले जब उनकी लवयापा आई थी तो उन्हें थोड़ी बहुत ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। जुनैद खान कुछ ही घंटों के बाद एक दिन नाम की मूवी लेकर सिनेमाघरों में होंगे, जिसे डायरेक्टर सुनील पांडे ने बनाया है। सुनील पांडे ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए ये खुलासा किया है कि इंटरनेट ट्रोलिंग को जुनैद खान किस तरह से हैंडिल करते हैं। सुनील के अनुसार, जुनैद सोशल मीडिया को दिमाग पर हावी नहीं होने देते हैं, जो उनका सबसे बड़ा हथियार है। (इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल की पापा बनने के बाद से उड़ी नींद, Katrina Kaif ने खोले कई राज)

इंटरनेट ट्रोलिंग से परेशान हो जाते हैं Ek Din एक्टर Junaid Khan?

इंटरनेट ट्रोलिंग से परेशान हो जाते हैं Ek Din एक्टर Junaid Khan? (Image Source: Movie Poster)

सोशल मीडिया ट्रोलिंग को दिमाग पर हावी नहीं होने देते Junaid Khan

एक दिन के डायरेक्टर सुनील पांडे ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि जुनैद खान बेहद ग्राउंडेड इंसान हैं, जिस कारण उन पर सोशल मीडिया की बातें असर नहीं डालती हैं। सुनील के अनुसार, "जुनैद बहुत ही ईमानदार लड़का है, जो अपने काम से मतलब रखता है। उसे अपना काम आता है, जिस कारण वो परेशान नहीं होता है। अगर मुझे 15 टेक के बाद भी सही शॉट नहीं मिला है तो जुनैद 16वें टेक के लिए रेडी रहता है। जहां तक बात रही सोशल मीडिया की तो जो इंसान अपने काम के प्रति ईमानदार है, उस पर सोशल मीडिया की बातें असर नहीं करेंगी। मैंने कभी भी जुनैद को सोशल मीडिया की वजह से परेशान होते हुए नहीं देखा है। वो अपने काम पर फोकस रखता है और ये उसकी सबसे अच्छी बात है।" (इसे भी पढ़ें: 'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते...' Raja Shivaji में रोल के लिए सलमान ने रितेश से की थी बात)

End of Feed