Exclusive Emraan Hashmi Open Up On Shooting Ground Zero In Kashmir: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। इमरान हाशमी हाल ही में ग्राउंड जीरो मूवी में नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने एक जवान की भूमिका अदा की। फिल्म के लिए इमरान हाशमी को करीब 6 महीने की ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की मूवी का करिश्मा ज्यादा खास नहीं दिखा। 'ग्राउंड जीरो' के लिए इमरान हाशमी (Emraaj Hashmi) ने कश्मीर की कई जगहों पर शूटिंग की थी। वहीं जूम संग बातचीत के दौरान उन्होंने कश्मीर में कई गई शूटिंग का अनुभव साझा किया है।
यह भी पढ़ें: Ground Zero Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बढ़ी इमरान हाशमी की फिल्म की रफ्तार, दो दिन में जोड़े इतने पैसे
जूम संग एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में इमरान हाशमी (Emraaj Hashmi) ने बताया कि कश्मीर में उन्होंने करीब 30 से 40 दिन तक शूटिंग की थी और लोकल लोगों ने व बीएसएफ के जवानों ने उनकी खूब मदद की थी। इमरान हाशमी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "श्रीनगर में शूटिंग करते हुए मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। 'ग्राउंड जीरो' के जरिए मैं वहां पहली बार गया था। हमने पोस्टकार्ड्स में वहां के तालाबों को देखा है, लेकिन श्रीनगर जाकर उन चीजों को देखना ऐसा लग रहा था मानो मैं उन पोस्टकार्ड्स को देख रहा हूं।"
इमरान हाशमी (Emraaj Hashmi) ने कश्मीर में हुई शूटिंग के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "30 से 40 दिन हमने वहां शूटिंग की और बीएसफ के जवानों व लोकल लोगों से हमें जो सहारा मिला है, उसकी वजह से ही शूटिंग इतनी आसानी से और बेहतरीन तरीके से संभव हो पाई है।" इमरान हाशमी ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने वहां रहते हुए कबाब का भी जायका लिया।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
