Vidya Malavade on Working With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे स्टार के रूप में भी है, जो अपने साथ काम करने वाले लोगों का खास ध्यान रखते हैं। उनके साथ काम कर चुके कई स्टार्स उनके व्यवहार और काम करने के तरीके की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ (Chak De! India) में उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस विद्या मालवडे (Vidya Malavade) भी किंग खान से काफी प्रभावित रही हैं। फिल्म में उन्होंने इंडियन वुमेन हॉकी टीम की कप्तान विद्या शर्मा का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है।
शाहरुख खान की इस खूबी की कायल हैं विद्या मालवडे, ‘चक दे! इंडिया’ के सेट से याद किया खास अनुभव (Image Source: Prime Video/ Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Amitabh Bachchan ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सच, बोले- 'मांगा तो था, पर इतना नहीं!'
विद्या मालवड़े ने शाहरुख खान से क्या सीखा?
विद्या मालवड़े से पूछा गया कि शाहरुख खान के साथ काम करके उन्होंने क्या सीखा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'दरियादिल बनें। एक स्टार और एक एक्टर के तौर पर अपने को-एक्टर्स और आसपास मौजूद सभी लोगों के साथ दरियादिल रहें। आम जिंदगी में भी ऐसा ही होना चाहिए। अगर आप सेट पर ऐसा करना शुरू कर देते हैं, तो इसका असर आपकी जिंदगी पर भी पड़ता है।' एक्ट्रेस ने आगे याद किया कि 'चक दे! इंडिया' के सेट पर शाहरुख खान ने उन सभी लड़कियों की मदद की थी, जिन्हें यह नहीं पता था कि उनकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है। विद्या ने बताया कि उनके को-स्टार ने सभी को रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी खुद उठाई थी। उन्होंने आगे कहा, 'वैसे उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। वो एक सुपरस्टार हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Varun Dhawan की झोली में गिरी YRF की पहली हॉरर फिल्म, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
विद्या मालवड़े की जिंदगी और करियर पर 'चक दे! इंडिया' का असर
इंटरव्यू के दौरान विद्या मालवड़े ने बताया कि 'चक दे! इंडिया' ने उनकी जिंदगी और करियर को किस तरह बदल दिया। विद्या ने कहा कि 'मेरा खुद का विकास इस बात से जुड़ा है कि मेरा करियर और इंडस्ट्री किस तरह आगे बढ़ी है। ये मेरे लिए भी बहुत जरूरी है। मैं हमेशा कहती हूं कि फिल्म चक दे! इंडिया एक ऐसा आशीर्वाद है, जो लगातार कुछ न कुछ देता रहता है। आज की दुनिया में आप यह भी याद नहीं रख पाते कि आपने कौन-सी फिल्म देखी, कौन-सा सीजन या शो देखा।' उन्होंने बताया कि आज भी लोग उन्हें साल 2007 में आई फिल्म की विद्या के नाम से याद करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये फिल्म कितनी शानदार थी, ये अपने आप में खास है। 18 या 19 साल बाद भी किसी फिल्म को याद रखना, ऐसा कैसे हो सकता है? ये फिल्म आइकॉनिक बन गई है या आप इसे जो भी नाम देना चाहें, दे सकते हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि मुझे जो मौका मिला, उसके लिए मैं दिल से बहुत आभारी हूं।'
