Exclusive: पंकज उधास को याद करके भावुक हुए अनु मलिक, बोले "वो दिल से तारीफ..."

Anu Malik on Pankaj Udhas Death: भारतीय गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) कुछ ही देर में पंचतत्वों में विलीन हो जाएंगे। पंकज उधास की मृत्यु से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंकज उधास ने म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के साथ 90 के दशक में काम किया था। अनु मलिक गायक पंकज उधास को याद करके भावुक हो गए।

Anu Malik on Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास के रूप में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक ऐसा हीरा खो दिया है, जिसकी भरपायी कोई नहीं कर सकता है। पंकज उधास ने अपनी गायकी से कई जनरेशन्स का दिल बहलाया था, जिस कारण उनके फैंस मृत्यु की खबर से सदमे में हैं। गजल गायक पंकज उधास की मृत्यु से म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक भी उदास हैं। अनु मलिक ने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा है कि जब से उन्हें पंकज उधास की मृत्यु की जानकारी मिली है, तब से वो सदमे में हैं।

Anu Malik on Pankaj Udhas Death

अनु मलिक के अनुसार, 'मैं पंकज जी के बारे में सुनकर दंग रह गया हूं। दुनिया ने पंकज जी के रूप में न केवल एक अच्छा गायक खो दिया है बल्कि एक अच्छा इंसान भी खो दिया है। पंकज जी को संगीत की काफी अच्छी समझ थी। वो हमेशा खुश रहने वाले इंसान थे, जो लोगों को जमकर हंसाया करते थे। वो खुद भी हमेशा मुस्कुराते रहते थे।'

End of Feed