LIVE

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: पंचतत्वों में विलीन हुए पंकज उधास, अंतिम यात्रा में बेटी रीवा का रो-रोकर बुरा हाल

माधव शर्माUpdated Feb 27, 2024, 17:26 IST
Follow on Google News
Pankaj Udhas Funeral Live Updates: पंचतत्वों में विलीन हुए पंकज उधास, अंतिम यात्रा में बेटी रीवा का रो-रोकर बुरा हाल

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: पंचतत्वों में विलीन हुए पंकज उधास, अंतिम यात्रा में बेटी रीवा का रो-रोकर बुरा हाल

Pankaj Udhas Funeral Live Updates in Hindi: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसके बाद आज 27 फरवरी 2024 को शाम तक सिंगर को पंचतत्व में विलीन कर दिया जाएगा। पंकज के अंतिम दर्शन के लिए परिवार वालों से लेकर करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने लगा है। लोग पंकज उधास की आखिरी झलक देखना चाहते हैं। पहले ही पंकज का पार्थिव शरीर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गया है। मुंबई के वर्ली में मौजूद हिन्दू क्रिमेटोरियम में पंकज का अंतिम संस्कार किया जाना है।

Pankaj Udhas Death NewsPankaj Udhas Funeral

फिलहाल सिंगर के आखिरी दर्शन के लिए लोग उनके आवास में पहुंच रहे हैं। शव यात्रा भी कुछ दी देर में शुरू होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड के कई मानी चेहरे नजर आ सकते हैं। सिंगर पंकज उधास के आखिरी दर्शन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां नजर बनाए रखें।

FEB 27, 2024 17:26 IST

Pankaj Udhas Funeral Live: पंचतत्वों में हुए विलीन

पंकज उधास का अंतिम संस्कार पूरा हो गया है, सिंगर को परिवार वालों ने पंचतत्वों में विलीन कर दिया है।
FEB 27, 2024 16:46 IST

Pankaj Udhas Death: बेटियों नें मां को संभाला

पंकज उधास की अंतिम यात्रा में उनकी बेटियां अपनी मां को संभालती हुई दिख रही हैं। पंकज उधास की बेटियों ने मां का हाथ पकड़ा है।
FEB 27, 2024 15:57 IST

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: बेटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सिंगर पंकज उधास के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी रिवा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, उनके पिता का इस तरह दुनिया को अलविदा कह देना काफी दुख भरा है।
FEB 27, 2024 15:27 IST

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: शमशान घाट पहुंचने वाला है पार्थिव शरीर

पंकज उधास की अंतिम यात्रा पहले ही शुरू हो गई थी, जिसके बाद अब मुंबई के वर्ली में मौजूद हिन्दू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।
FEB 27, 2024 15:10 IST

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: शुरू हुई अंतिम यात्रा

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: शुरू हुई अंतिम यात्रा
FEB 27, 2024 14:52 IST

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: मुंबई पुलिस देगी सलामी

पंकज उधास की अंतिम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस दिवंगत गजल गायक को आखिरी सलामी देने वाली है।
FEB 27, 2024 14:03 IST

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: करीबी लोगों ने किए अंतिम दर्शन

पंकज के अंतिम दर्शन के लिए परिवार वालों से लेकर करीबी दोस्तों तक उनके आवास में पहुंचने लगे हैं। जल्द ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने वाली है।
FEB 27, 2024 13:49 IST

Pankaj Udhas Death: बेटी ने दी ये जानकारी

पंकज उधास का अंतिम संस्कार आज ही होना है, जिसकी जानकारी परिवार पहले ही दे चुका है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।
FEB 27, 2024 13:48 IST

Pankaj Udhas Death: 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सिंगर पंकज उधास पेनक्रियाज कैंसर से बीते काफी समय से पीड़ित थे, जिसके बाद 72 साल की उम्र में उन्होंने 26 फरवरी 2024 को आखिरी सांस ली है।
FEB 27, 2024 13:47 IST

Pankaj Udhas Funeral: यहां होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही कर दी गई है।
FEB 27, 2024 13:46 IST

Pankaj Udhas Funeral Live Updates: इस समय होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास के परिवार से मिली जानकारी के हिसाब से सिंगर का अंतिम संस्कार आज शाम 3 बजे से लेकर 5 बजे तक होने वाला है। फिलहाल करीबी लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
FEB 27, 2024 13:45 IST

Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होंगे पंकज

बॉलीवुड सिंगर पंकज उधास आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। सिंगर का पार्थिव शरीर फिलहाल उनके आवास पर है।