Exclusive: Pakistani Agent बोलकर ट्रोल करने वालों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी

Adnan Sami Exclusive: अदनान सामी ने जूम टीवी से खास बातचीत में भारत से अपने रिश्ते और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि अब ट्रोल्स की बातों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

Adnan Sami Exclusive: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी (Adnan Sami) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पाकिस्तान में जन्मे अदनान सामी अब भारतीय नागरिक हैं और लंबे समय से भारत में रह रहे हैं। इस बीच उन्होंने जूम टीवी (Zoom TV) से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, भारत से रिश्ते और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। अदनान ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह की आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अब वह इन बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते और ट्रोल्स को नजरअंदाज करना ही पसंद करते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अस्पताल में भर्ती हुईं Avika Gor, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल)

adnan sami exclusive

अदनान सामी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

अदनान सामी ने कही ये बात

अदनान सामी की नागरिकता भी लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से उन्हें लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही जाती रही हैं। कुछ लोग उन्हें पाकिस्तानी एजेंट तक कह चुके हैं, जबकि वह कानूनी तौर पर भारतीय नागरिक हैं। ट्रोलिंग पर अदनान ने कहा कि अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह ट्रोल्स को जवाब देते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसा करना लगभग बंद कर दिया है। उनके मुताबिक, समय के साथ इस तरह की आलोचना भी काफी कम हो गई है। अदनान सामी ने कई मौकों पर यह भी कहा है कि उनका पाकिस्तानी मूल और भारतीय पहचान एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। उनका अतीत उनकी कहानी का हिस्सा है, जबकि भारत उनकी नागरिकता और वह देश है जिसे उन्होंने अपना घर चुना है।

End of Feed