Esha Deol-Bharat Takhtani Diwali Party Video: बॉलीवुड में त्योहारों का सीजन आते ही सितारों की पार्टियों और उनकी तस्वीरों की चर्चा शुरू हो जाती है। दिवाली के मौके पर भी फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे अलग-अलग जश्न में शामिल हुए। इन पार्टियों में सितारों के लुक के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां भी लोगों का ध्यान खींचती हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में ईशा देओल (Esha Deol) दिवाली बैश में अपने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के साथ नजर आईं। दोनों को साथ देखने के बाद सब कोई हैरान हो गया। तो चलिए जानते हैं वीडियो में क्या खास है।
तलाक के बाद फिर साथ नजर आए ईशा देओल और भरत तख्तानी (Image Source: Zoom Instagram)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Amitabh Bachchan के घर पर मंडराया खतरा! फिर मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच
एक्स पति के साथ दिखीं ईशा देओल
एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ईशा देओल का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई देखता रह गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशा और भरत पैपराजी के सामने साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ईशा बेबी पिंक कलर की सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं भरत क्रीम रंग की बंदगला ड्रेस में नजर आए। दोनों ने साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को खुशी-खुशी पोज दिए।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'हॉलीवुड से भी बेहतर है रामायण'- Sunny Deol ने की रणबीर कपूर-यश की फिल्म की जमकर तारीफ
2012 में हुई थी ईशा और भरत की शादी
ईशा देओल और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के करीब 11 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। ईशा और भरत ने फरवरी 2024 में अपने अलग होने की जानकारी दी थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनके नाम राध्या और मिराया हैं। अलग होने के बाद भी ईशा और भरत अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी के वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
