बॉलीवुड

Entertainment News Of The Day: अनुज से जुदाई नहीं सह पा रही अनुपमा, अर्चना गौतम ने उड़ाया अब्दू-एमसी स्टैन का मजाक

Entertainment News Of The Day: भारतीय फिल्मकार प्रदीप सरकार के अचानक चले जाने से सिनेमाप्रेमियों के बीच में शोक की लहर है। प्रदीप सरकार के अचानक जाने की खबर ने सभी को निराश कर दिया है। प्रदीप सरकार के अचानक चले जाने के साथ-साथ कई बड़ी खबरें एंटरटेनमेंट जगत से सामने आई, जो आप इस रिपोर्ट में पढ़ पाएंगे।

Image

Entertainment News Of The Day

Entertainment News Of The Day: एंटरटेनमेंट जगत के लिए 24 मार्च का दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। आज भारतीय सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया, जिस कारण सिनेमाप्रेमियों के बीच में शोक की लहर है। प्रदीप सरकार के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। अगर टीवी की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि अनुपमा अपने पति अनुज से जुदाई नहीं सह पा रही है। आइए आपको आज की 5 बड़ी खबरें बताते हैं...

बिग बॉस 16 से फेमस हुई अर्चना गौतम से मीडिया ने एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के बीच चल रही लड़ाई के बारे में जब सवाल किया गया तो अदाकारा ने दोनों का मजाक उड़ा डाला। अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही है। ये दोनों बिग बॉस में दोस्त थे लेकिन शो खत्म होने के बाद से ही इन दोनों के बीच लड़ाई हो रही है। अर्चना गौतम ने इनके बीच हो रही लड़ाई का मजाक हो रहा है।

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ट्रैक चल रहा है। मेकर्स इन दिनों अनुज और अनुपमा को अलग होते हुए दिखा रहे हैं, जिस कारण फैंस की आंखों में आंसू हैं। शो में अब दिखाई देगा कि अनुज अनुपमा से अलग होने का फैसला लेगा ताकि वो अपनी बेटी के पास जा पाए। अनुज के मुंह से ये फैसला सुनने के बाद अनुपमा की आंखें भर आएंगी क्योंकि वो उससे दूरी नहीं सह पा रही है।

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कलाकार वरुण धवन इन दिनों दिशा पाटनी को सोशल मीडिया पर काफी स्टॉक कर रहे हैं। उनके क्रू मेंबर ने खुलासा किया है कि वरुण दिशा की बोल्ड फोटोज और वीडियोज दिनभर देखते हैं। उमैर संधू ने ट्वीट करके बताया है कि वरुण एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ जल्द ही मूवी कर सकते हैं।

परिणीता जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर प्रदीप सरकार की मृत्यु से सिनेमाजगत में शोक की लहर है। प्रदीप सरकार इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर थे, जिनकी फिल्मों में स्त्रियों के किरदारों को खूबसूरती से पेश किया जाता था। प्रदीप सरकार के अचानक चले जाने से उनके करीबी लोग काफी दुखी हैं।

बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर ने अपनी पहली साउथ फिल्म एनटीआर 30 की शूटिंग शुरू कर दी है। जाह्नवी कपूर अब तक बॉलीवुड फिल्मों में काम करती आई हैं। दर्शकों से उन्हें काफी प्यार भी मिला है। अदाकारा जाह्नवी जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ काम करती दिखेंगी। उम्मीद की जा रही है कि साउथ के दर्शक भी उन्हें खूब प्यार देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article