बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के दो सबसे चहेते कंटेस्टेंट एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के झगड़े पर सेलेब्स लगातार रिएक्टर कर रहे हैं। हाल ही में अब्दू और स्टैन के झगड़े पर शिव ठाकरे ने बयान दिया था। अब अर्चना गौतम ने दोनों के झगड़े पर चुटकी ली है। अर्चना गौतम हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही थी।
अर्चना ने इस दौरान पैपराजी को कई पोज दिए। अर्चना से पैपराजी ने अब्दू और स्टैन के झगड़े को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा, बिग बॉस के घर में सब अब्दू की पॉपुलैरिटी की वजह से उसके साथ थे। घर से बाहर आने के बाद पता चल गया है कि कौन किसका सच्चा दोस्त है?
अर्चना ने अब्दू और एमसी के झगड़े पर ली चुटकी
अर्चना ने आगे कहा, भैया जब दूध में नींबू डालोग तो दही तो बनेगा नहीं। इससे अच्छा तो हमारी दोस्ती थी। अब तक साथ है और आगे भी चलेगी। मुझे लगता है कि जब आप 24 घंटों के एक घर के अंदर रहते हैं तो छोटे- मोटे झगड़े तो होते रहते हैं। फिर चाहे वो पति- पत्नी हो या फिर भाई बहन। जब मैं और प्रियंका लड़ाई करते थे तो ये लोग मजाक उड़ाते थे। अर्चना कहती हैं कि मैं तो हमेशा से जानती थी कि घर के लोग अब्दू का फायदा उठा रहे हैं क्योंकि उसकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी।
अर्चना से पहले शिव ठाकरे ने भी दोनों के झगड़े पर रिएक्ट किया था। शिव ने कहा था कि दोस्तों के बीच अक्सर झगड़े हो जाते हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि दोस्त खत्म हो गई है। अब्दू ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस की मंडली खत्म हो गई है। इतना ही नहीं सिंगर ने एमसी स्टैन की टीम पर उनके साथ बदतमीजी और गाड़ी तोड़ने तक का आरोप लगाया था।
