टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: पति की जुदाई में अनुपमा का हुआ रो- रोकर बुरा हाल, अनुज थामेगा माया का हाथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 01:29 PM IST

Anupama Full Episode 24th March 2023: टीवी शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुज अनुपमा को छोड़कर चला गया है। अनुज के जाने से अनुपमा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। अनुपमा की हालत देखकर शाह परिवार के लोग काफी दुखी हो जाते है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Full Episode 24th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा अनुज को रोकने के लिए तमाम कोशिश करती हैं। लेकिन अनुज नहीं रुकता है और वो घर छोड़कर चला जाता है। देविका अनुपमा को रोकती हैं और कहती हैं उसे जाने दो। काव्या को महसूस होता है कि हसमुख की तबीयत ठीक नहीं हैं। हसमुख कहता है कि मुझे अनुपमा से एक बार बात करनी है। समर अनुपमा से कॉल करता है लेकिन वो फोन नहीं उठाती है। देविका बरखा से कहती हैं कि तुम अनुज को क्यों नहीं रोक रही हो। अनुपमा को क्यों ब्लेम कर रही हो।

बरखा कहती हैं कि अनुपमा ने माया को कपाड़िया परिवार में आने से रोका नहीं है। देविका ने कहा बरखा ने अनुज को भड़काया है। अंकुश बरखा का साथ देते हुए कहता है कि अनुपमा इन सबके लिए जिम्मेदार नहीं है। पाखी को अपनी मां के लिए दुख होता है। वहीं, अधिक कता है कि ये पल अनुज के लिए भी बहुत मुश्किल है। अनुज और अनुपमा के तलाक से सबसे ज्यादा वनराज खुश है। वनराज को लगता है कि वो एक बार फिर अनुपमा का दिल सकता है।

वनराज हर हालत में अपनी एक्स वाइफ अनुपमा की जिंदगी में वापस आना चाहता है। अनुज के जाने से अनुपमा पूरी तरह से टूट चुकी है। उसकी ऐसी हालत देखकर शाह परिवार को यकीन नहीं होता है। अनुपमा को छोटी अनु और अनुज की बहुत याद आती है। अनुज घर छोड़र जा चुका है और वो पूरी तरह से टूट चुका है। उसे लगता है कि वो अकेला रह गया है। माया अनुज के मिलती है और उसे अपने घर लेकर जाती है। अनुज माया के घर पर छोटी अनु से मिलकर बेहद खुश होता है। अनुज और छोटी को साथ देखकर माया भी खुश होती है। उसे लगता है कि अब उसका परिवार पूरा हो गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article