Janhvi Kapoor Begins NTR 30 Shooting: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म NTR 30 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर जान्हवी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं, वह पहले भी कई बार JR NTR के साथ काम करने को लेकर इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने NTR 30 के सेट से पहली फोटो शेयर की है। जान्हवी के साथ ही साउथ सुपरस्टार JR NTR भी फिल्म के मुहूर्त में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर NTR 30 के सेट की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर सेट पर पूजा करते और नारियल फोड़ते भी नजर आ रहे हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले नारियल फोड़ना हिन्दू रीति-रिवाजों में काफी शुभ माना जाता है।
जाह्नवी कपूर का लुक हुआ वायरल
इस बीच फिल्म की शूटिंग से पहले आयोजित की गई पूजा से जान्हवी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर इस फिल्म की मुहूर्त पूजा के लिए ग्नीन कलर की साड़ी पहने बिलकुल साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक फैंस का काफी पसंद आ रहा है। आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म में जाह्नवी कपूर उनकी एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट से जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फोटोज और वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।
एसएस राजामौली भी मुहूर्त में शामिल
एनटीआर 30 की इस मुहूर्त पूजा में आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली भी नजर आए हैं, उनकी फोटोज देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसके साथ ही पूजा में केजीएफ 2 निर्देशक प्रशांत नील भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर के जन्मदिन के मौके पर NTR 30 से उनका पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर काफी बेहतरीन लग रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
