who is Pradeep Sarkar: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रदीप सरकार (Pradeep Sarkar) का आज सुबह 3 बजे 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रदीप सरकार की गिनती बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर की लिस्ट में की जाती है। वह रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी (Mardaani) और परिणीता जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते है। फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। अजय देवगन से लेकर केआरके तक कई बॉलीवुड सितारों ने प्रदीप सरकान के निधन पर शोक व्यक्त किया है और फिल्ममेकर को श्रद्धांजली भी दी है। इस समय भी प्रदीप सरकार लगातार काम कर रहे थे, हाल ही में वह ‘नील समंदर’, ‘फॉरबिडन लव’ और ‘कैसी पहेली जिंदगानी’ जैसे प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आए थे। वह एक और फिल्म के आइडिएशन पर काम कर रहे थे, जिसमें वह मां-बाप और उनके बच्चों के एड-जैप की कहानी को दिखाना चाहते थे।
'परिणीता' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'परिणीता' के लिए प्रदीप सरकार को बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। जिसके बाद उनकी कला से सभी रूबरू हो गए। फिल्म परिणीता ने कुल 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। इसके साथ ही रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी' बनाने के लिए भी प्रदीप मुखर्जी को काफी सहारा गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में प्रदीप सरकार के निर्देशन का जलना एक बार फिर फिल्म हेलीकॉप्टर ईला से देखने को मिला। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली पर प्रदीप के निर्देशन की काफी तारीफ की गई थी।
बता दें कि रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे और उनका पोटैशियम लेवल काफी गिर गया था। जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में आज उनका निधन होगया। आज सुबह 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है।
