Hrithik Roshan का गंजापन कैमरे में फिर से हुआ कैद, वीडियो देख लोगों ने उड़ाया मजाक

Hrithik Roshan baldness recorded: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का गंजापन कैमरे में कैद हो गया है, जो वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही है। ऋतिक रोशन बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर गए थे, जिस दौरान मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया था।

Hrithik Roshan baldness recorded: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा अजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने एक वेडिंग फंक्शन के दौरान सबा आजाद संग अपने रिलेशन पर पक्की मुहर लगाई थी, जिसके बाद से ही इन दोनों को लेकर खबरें बन रही हैं। बीती रात ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ एक रेस्तरां में डिनर के लिए गए थे, जहां कुछ ऐसा हुआ कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ जब रेस्तरां से निकल रहे थे, तब उनका गंजापन कैमरे में कैद हो गया।

Hrithik Roshan का गंजापन कैमरे में फिर से हुआ कैद

Hrithik Roshan का गंजापन कैमरे में फिर से हुआ कैद

ऋतिक रोशन हाल में ही अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर (Fighter) की शूटिंग करके मुंबई लौटे हैं। काम से ब्रेक लेने के बाद ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डिनर डेट का प्लान बनाया। डिनर करके जब दोनों गाड़ी में बैठ रहे थे, तब वहां मौजूद मीडियावालों ने उनका वीडियो बनाया। इस वीडियो में ऋतिक रोशन का गंजापन कैद हो गया। ऋतिक रोशन का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। कई लोग बोल रहे हैं कि ऋतिक रोशन नकली बालों के दम पर खूबसूरत लगते हैं। वो पर्दे पर जितने हैंडसम नजर आते हैं, उतने हैं नहीं।

End of Feed