Entertainment News 9 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मश्किल वक्त से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के इस खुलासे से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। इसी के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म की सीधी टक्कर गदर 2 और रणबीर कपूर की एनिमल से होने वाली है। फिल्म ओएमजी 2 भी 11 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है। आइए आज की 5 बड़ी मनोरंजन की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
Entertainment news 9 June 2023
OMG 2 की रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। फिल्म इसी साल 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसके बाद ही अब फिल्म का सीधा क्लैश 'सन्नी देओल' की गदर 2 और 'एनिमल' के साथ होने वाला है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट जारी कर दी है।
मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सारी इंस्टाग्राम पोस्ट भी डिलीट कर दी हैं।
रामायम की सीता माता ने लगाई कृति सेनन की क्लास
आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) और लीड एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच मंदिर के बाहर हुए किस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद टीवी सीरियल रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कृति सेनन की क्लास लगाते हुए कहा कि, आज की एक्ट्रेस खुद को सीता माता से बिता जोड़े ही उनका किरदार निभाने लगती हैं।'
गदर 2 को लेकर खड़ा हुआ विवाद
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2, 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है, फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर सन्नी देओल और डायरेक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। दरअसल सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म की शूटिंग के लिए एक गुरुद्वारे में रोमांस करते दिख रहे हैं। जो यूजर्स को पसंद नहीं आया है।
शादी कर रहे हैं सुंबुल तौकीर खान के पिता
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जल्द ही एक्ट्रेस के पिता तौकीर खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सुंबुल ने दी है। सुंबुल तौकीर ने बताया कि उनके पिता निलोफर से शादी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की निलोफर पहले से शादीशुदा थी और अपने पति से अलग हो गई थी।
