Entertainment News 6 June 2023: मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, आलिया सिद्दीकी को मिला दूसरा प्यार?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 02:48 PM IST

Entertainment News 6 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। शादी के लगभग 3 महीने बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने दूसरे प्यार पर से खुलासा किया है। ये रहीं 5 बड़ी खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं स्वरा भास्कर।
  • आलिया सिद्दीकी की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल।
  • प्रियंका चाहर चौधरी ने फ्लॉन्ट की डॉयमंड रिंग।

Entertainment News 6 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। शादी के लगभग 3 महीने बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति फहाद अहमद के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं, वही इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने दूसरे प्यार पर से खुलासा किया है। आलिया ने एक शख्स के साथ सेल्फी शेयर की है, जिसके साथ अपने रिश्ते को वह प्यार से भी बढ़कर बता रही है। आइए आज की 5 बड़ी मनोरंजन की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment News 6 June 2023

Entertainment News 6 June 2023

प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता की हुई सगाई?

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को फैंस काफी प्यार करते हैं, दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने डायमंड रिंग की फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैंस उनकी और अंकित की सगाई की बात कर रहे हैं। इन फोटोज पर विकास मानकतला ने भी कमेंट कर दोनों की टांग खींची है। हालांकि ये पोस्ट एक विज्ञापन के लिए है।

End of Feed