Entertainment News 31 May 2023: महाकाल पहुंची सारा अली खान, सौरव गांगुली की बायोपिक से बाहर हुए रणबीर कपूर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 31, 2023, 02:39 PM IST

Entertainment News 31 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की रिलीज से पहले महाकाल मंदिर पहुंच गई हैं। वहीं रणबीर कपूर की सौरव गांगुली की बायोपिक से रिप्लेस कर दिया गया है, ये रही आज की 5 बड़ी खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकाल मंदिर पहुंची सारा अली खान।
  • सौरव गांगुली की बायोपिक से बाहर हुए रणबीर कपूर।
  • अर्चना गौतम का खतरों के खिलाड़ी 13 से कटा पत्ता।

Entertainment News 31 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की रिलीज से पहले महाकाल मंदिर पहुंच गई हैं। विक्की कौशल के साथ सारा अली खान की फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, फिल्म की रिलीज से पहले वह उज्जैल के महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुई हैं, जिसकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की सौरव गांगुली की बायोपिक से रिप्लेस कर दिया गया है। अब फिल्म के लिए एक नए एक्टर का नाम सामने आ रहा है। इसी के साथ मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

entertainment news 31 may 2023

entertainment news 31 may 2023

महाकाल मंदिर पहुंची सारा अली खान

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे हैं, जहां दोनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। इसके बाद आज सारा अली खान उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची, इसके साथ ही वह भस्म आरती में भी शामिल हुई हैं।

End of Feed