Entertainment news 27 April 2023: Kick 2 में आसिम रियाज की 'नो एंट्री', सारा अली खान ने की मेट्रो की सवारी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 01:54 PM IST

Entertainment news 27 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, किक 2 के मेकर साजिद नाडियाडवाला ने साफ कर दिया है कि आसिम रियाज फिल्म का हिस्सा नहीं है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुंबई मेट्री को सवारी करती नजर आई हैं। ये रहीं आज की टॉप 5 खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • सारा अली खान ने की मेट्रो की सवारी।
  • किक 2 में नहीं नजर आएंगे आसिम रियाज।
  • नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी।

Entertainment news 27 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, किक 2 के मेकर साजिद नाडियाडवाला ने साफ कर दिया है कि आसिम रियाज फिल्म का हिस्सा नहीं है, पहले खबर सामने आ रही थीं कि बिग बॉस 13 फेम एक्टर आसिम रियाज को सलमान खान ने किक का सीक्वल ऑफर किया है, हालांकि इस पर अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि आसिम फिल्म का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरी ट्रैफिक को मात देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुंबई मेट्री को सवारी करती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सारा के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही आज आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment News of 27 April 2023

Entertainment News of 27 April 2023

सारा अली खान ने की मेट्रो की सवारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो पर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले ट्रैफिक को मात देने के लिए एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी मेट्रो में सफर किया था। सारा अली खान के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

End of Feed