Entertainment news 24 April 2023: मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सलमान खान का ब्रेसलेट पहने दिख रहे हैं। आमिर खान का यह वीडियो देखने के बाद फैंस का मानना है कि सलमान खान ने अपने लक्की चार्म आमिर को दे दिया है। सलमान खान के फैंस का मानना है कि ईद के मौके पर भी 'भाईजान' के हाथ में वो ब्रेसलेट नहीं दिखा है। वहीं दूसरी ओर बादशाह ने भी फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने अपने गाने 'सनक' पर छिड़े विवाद के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द ही गाने को रिप्लेस करने वाले हैं। इसके साथ ही आइए आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।
entertainment news of 24 April 2023
आमिर खान ने पहना 'भाईजान' का ब्रेसलेट
आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन सीधे तौर पर सलमान खान के साथ है। आमिर खान का यह वायरल वीडियो पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट का है, जहां आमिर शामिल हुए हैं। इस वायरल वीडियो में आमिर के हाथ में सलमान खान का ब्रेसलेट नजर आ रहा है। फैंस का मानना है कि भाईजान ने अपनी लक्की चार्म आमिर को दे दिया है।
बाहशाह ने मांगी माफी
रैपर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने अपने नए गाने 'सनक' (Sanak) पर छिड़े विवाद के बाद माफी मांगी है। बादशाह के नए गाने 'सनक' पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। अब रैपर ने इस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द ही गाने को रिप्लेस करने वाले हैं। बादशाह का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
ड्रीम गर्ल 2 की बदली रिलीज डेट
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। पहले फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली थी, हालांकि अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर मूवी की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। अब ड्रीम गर्ल 2 को 25 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा।
हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर लगाए आरोप
हनी सिंह बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के टॉक शो में नजर आए हैं। जहां उन्होंने सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा बयान दिया है। हनी सिंह ने सिंगर दिलजीत दोसांझ पर उन्हें एक एल्बम के लिए क्रेडिट न देने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब फैंस को लग रहा है कि इंडस्ट्री में एक और कोल्ड वॉर शुरू हो सकती है।
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगीं अंजली आनंद
टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला की अभिनेत्री अंजलि आनंद अब रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। खुद एक्ट्रेस ने इस बात की घोषणा एक इंटरव्यू के दौरान की है। फैंस खतरों के खिलाड़ी 13 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
