Entertainment News 22 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं, दावा किया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देनें के बाद अब सलमान खान ने एक एक्शन बेस्ड वेब सीरीज में काम करने का फैसला कर लिया है। वेब सीरीज को लेकर सलमान और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही हैं। वहीं केआरके ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyapem Ki Katha) को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। KRK का मानना है कि कियारा और कार्तिक की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। आइए आज की 5 बड़ीं एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
Entertainment news 22 may 2023
OTT पर डेब्यू करेंगे सलमान खान
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अब ओटीटी पर एक एक्शन वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। इस समय एक्शन बेस्ड वेबसीरीज के मेकर्स और सलमान खान के बीच डेट्स और कहानी को लेकर बातचीत चल रही है। सलमान खान ने अभी इस वेबसीरीज को लेकर हामी तो भर दी है, हालांकि वह शूटिंग से पहले इसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं।
सुपहिट होगी सत्यप्रेम की कथा
KRK ने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने बताया है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है, केआरके के अनुसार उन्हें इनसाइड रिपोर्ट मिली है कि यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इसके साथ ही केआरके ने कार्तिक आर्यन को अगला सुपरस्टार भी घोषित कर दिया है।
राघव चड्ढा संग शादी पर बोलीं परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है, दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है। जब उनसे पूछा गया की शादी कब है? तो एक्ट्रेस ने कहा- 'आप लोग अभी रुक जाओ यार..'
तेजस्वी संग ब्रेकअप पर बोले करण कुंद्रा
बिग बॉस फेम एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर से शुरू हुए दोनों के रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते हैं। अबकरण कुंद्रा ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें सच नहीं हैं।
अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बॉलीवुड फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अब मां बनने वाली हैं, कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की फोटो शेयर की हैं।
