Entertainment News 21 April 2023: रिलीज हुई KKBKKJ, मां के निधन के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए Uday Chopra

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 21, 2023, 02:44 PM IST

Entertainment News 21 April 2023: मनोरंजन जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही है, सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान आज रिलीज हो गई है। इसके साथ ही पामेला चोपड़ा के निधन के बाद उदय चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ये हैं आज की टॉप 5 खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान।
  • पामेला चोपड़ा के निधन के बाद ट्रोल हुए उदय चोपड़ा।
  • हनी सिंह ने किडनैपिंग मामले में दी सफाई।

Entertainment News 21 April 2023: आज मनोरंजन जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म को फैंस के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। सलमान खान के तगड़े फैंस भी इस फिल्म से निराश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नि पामेला चोपड़ा के निधन के बाद उनके बेटे उदय चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उदय चोपड़ा की हंसते हुए कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही हनी सिंह किडनैपिंग केस को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए अब आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment News of 21 April 2023

Entertainment News of 21 April 2023

रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान'

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज 21 अप्रैल 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी किसी का भाई किसी की जान को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। फिल्म को देखने के बाद कई फैंस का मानना है कि फिल्म का चलना केवल सलमान खान की स्टारडम पर निर्भर करेगा, क्योंकि फिल्म की कहानी वही घिसी-पिटी पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसी है।

End of Feed