Entertainment News 20 June 2023: आज मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी का पहला टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में दोनों की जोड़ी सभी को धमाकेदार लग रही है। इसी के साथ साउथ एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी के घर बच्चे की किलकारियां गूंज उठी है। उपासना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। साथ ही इस बात की जानकरी खुद राम चरण ने दी है। इस खास रिपोर्ट में जानिए आज की बड़ी खबरें।
Entertainment News 20 June 2023: आज मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ राम चरण और उपासना शादी के 10 साल बाद फूल सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर हुआ रिलीज
हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में रणवीर और आलिया की जोड़ी काफी धांसू लग रही है। फैंस टीजर देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की ये फिल्म 28 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज की जाएगी।
राम चरण और उपासना बने माता-पिता
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। राम चरण और पत्नी उपासना कामिनेनी के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिछले दिन ही उपासना को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। राम और उपासना शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने हैं।
मनोज मुंतशिर नहीं मानते हुनमान जी को भगवान
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। मनोज का मानना है कि हनुमान जी भगवान नहीं थे। वो तो एक भक्त थे उन्हें भगवान हमने बनाया है। इसी के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर पर एफआईआर दर्ज
मुंबई पुलिस ने शो के एक्टर की शिकायत पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले हफ्ते में नॉमिनेट हुए ये चार सदस्य
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो से बेघर होने वाला कंटेस्टेंट का नाम सामने चुकास है। इस लिस्ट में चार लोगों का नाम शामिल है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो से बेघर होने वाला कंटेस्टेंट का नाम सामने चुकास है। इस लिस्ट में चार लोगों का नाम शामिल है।
