Entertainment News 20 April 2023: मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की मां और फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नि पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra Death) का निधन हो गया है, जिसके साथ ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। यश राज फिल्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पामेला चोपड़ा के निधन की खबर की पुष्टि की है, आज सुबह 11 बजे ही पामेला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार की लाडली बेटी अराध्या बच्चन ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसके बाद कोर्ट नें भी अराध्या के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया है। आज मनोरंजन जगत की कई खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं, आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
entertainment news of 20 april 2023
हाई कोर्ट ने लिया अराध्या के पक्ष में फैसला
ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के खिलाफ अलग-अलग तरह की फेक न्यूज चलाई, जिसके खिलाफ बच्चन परिवार ने लीगल एक्शन लिया है। हाई कोर्ट ने आराध्या बच्चन मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है, कोर्ट ने फौरन इस तरह का फेक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अराध्या को बड़ी राहत मिली है।
आदित्य चोपड़ा की मां का हुआ निधन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। यश राज फिल्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है, आज सुबह 11 बजे ही अंतिम संस्कार हो गया है।
निक्की तंबोली को ऑफर हुआ लॉक अप 2
बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली अब एक और रिएलिटी शो में नजर आने वाली हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब निक्की तंबोली कंगना रनौत के शो लॉक अप 2 में नजर आ सकती हैं। बीते कई दिनों से लॉक अप 2 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इस बार शो ओटीटी पर नहीं बल्कि जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
राखी सावंत को मिली जान से मारने की धमकी
राखी सावंत ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस के अनुसार सलमान खान के बाद अब उन्हें भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी भेजी गई है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने उन्हें सलमान खान से दूर रहने के लिए धमकाया है। इस बीच उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तारक मेहता के मेकर्स के लिए लीगल एक्शन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने के बाद से ही शैलेश और प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। एक्टर ने कुछ समय पहले बताया था कि शो छोड़ने के 6 महीने बाद भी उन्हें बकाया पैसा नहीं मिले है। अब इस बात को सालभर हो गया है। एक्टर ने अब असित मोदी के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया है।
