Entertainment News 17 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आज सारा अली खान (Sara Ali Khan) का कान फिस्टिवल 2023 (Cannes 2023) का लुक काफी ट्रोल हुआ है। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारा अली खान ने इसी साल कान में डेब्यू किया है। वह इस मौके पर लंहगा पहनी नजर आ रही है। सारा के साथ ही कान में कई और बॉलीवुड एक्ट्रेस का जलवा देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर डिनर डेट पर नजर आए हैं। बीते रात दोनों को एक साथ पैपराजी ने घेर लिया और तस्वीरें खींचने लगे। इस बीच अनन्या और आदित्य का चेहरा शर्म से लाल हो गया। आइए आज की 5 बड़ी मनोरंजन की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
Entertainment News 17 May 2023
सारा अली खान का लुक हुआ ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की कान फेस्टिवल 2023 में एंट्री सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा अली खान लंहगा पहनकर कान फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। सारा का ये देसी गर्ल लुक देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर ट्रोल हो रही हैं, कई फैंस का मानना है कि कान में सारा का ये लुक बिलकुल मैच नहीं कर रहा है।
द केरला स्टोरी ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर बीते काफी दिनों से विवाद जारी है, फिल्म को कई राज्यों में बैन का सामना करना पड़ रहा है तो कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने 9.8 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अध्ययन सुमन और कंगना रनौत के रिलेशन पर बोले शेखर सुमन
लीवुड एक्टक शेखर सुमन ने इंटरव्यू के दौरान बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। शेखर ने कहा, ''मैं सिर्फ उन्हें उस लड़ाई को लड़ने की ताकत दे सकता हूं। मैं उनकी लड़ाई नहीं लड़ सकता। मैं उस तरह का पिता नहीं बनना चाहता, जो दूसरे से कहे कि तुमने मेरे बच्चे के साथ ऐसा क्यों किया। मुझे लगता है कि वह मर्द हैं और अपनी लड़ाई लड़ सकतेहैं।'
आदित्य और अनन्या डिनर डेट पर आए नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच दोनों बीती रात एक डिनर डेट के लिए निकले हैं। जिसके साथ ही उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सिंघम अगेन में दिखेंगे विक्की कौशल
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में विक्की कौशल की एंट्री हो गई है, वह एक कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
