HAQ Scene: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में यामी गौतम का रोल जबरदस्त होने वाला है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म हक का एक सीन जारी किया है, जिसमें इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी अपने बेबाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। लोग इस सीन पर जमकर रिएक्ट करते हुए इमरान की तारीफ कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit-emraan hashmi instagram
इमरान हाशमी का दिखा धांसू अंदाज
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए फिल्म हक का एक सीन शेयर किया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस क्लिप में इमरान हाशमी कहते है, 'अगर पूरा मुल्क इसमें घुसने ही वाला है तो हम देश को तमाशा दिखाएंगे। सेक्युलर कानून का आड़ में शरीयत का मजाक बनाया जा रहा है और हम देखते रह जाएंगे। इसे बचाना हमारा फर्ज है।' इमरान हाशमी की डायलॉग डिलीवरी लोगों को काफी पसंद आई है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग फिल्म के लिए और भी ज्यादा बेताब हो गए हैं। हक एक मजबूत कोर्टरूम ड्रामा है जो कि शाजिया (यामी गौतम) की कहानी है एक महिला जो न्याय के लिए सिस्टम और समाज दोनों से लड़ती है। उसकी हिम्मत से पूरे देश में महिलाओं की आजादी और विश्वास पर बहस छिड़ जाती है। इमरान हाशमी उनके पति का रोल करते हैं ... एक वकील जो कोर्ट में शाजिया के खिलाफ हो जाते हैं।
कब रिलीज होगी हक
बताते चलें कि हाल ही में फिल्म हक का नया गाना 'दिल तोड़ गया तू' रिलीज हुआ। हक का सॉन्ग दिल तोड़ गया तू सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर मौजूद है। इस गाने में विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं कौशल किशोर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। बताते चलें कि फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी हिट होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हक मोटी कमाई करने वाली है।
