RD Burman की बायोपिक में Emraan Hashmi को मिला महमूद का रोल? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Emraan Hashmi on Mehmood role: राहुल देव बर्मन की बायोपिक में फरहान अख्तर पंचम दा का रोल निभाएंगे। महमूद के किरदार के लिए इमरान हाशमी का नाम सामने आया था, लेकिन अभिनेता ने इन खबरों से इनकार किया है।

Emraan Hashmi on Mehmood role: राहुल देव बर्मन (RD Burman) यानी पंचम दा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में फरहान अख्तर पंचम दा का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, महमूद के रोल के लिए पहले इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का नाम सामने आया था। कहा जा रहा था कि इमरान इस फिल्म में महमूद का किरदार निभाएंगे। हालांकि, अब अभिनेता ने इन खबरों पर खुद सफाई दी है। इमरान ने बताया कि उन्हें पंचम दा की बायोपिक के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और वह फिल्म में महमूद का रोल नहीं निभा रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Top 7 TV Gossips: 'बिग बॉस 20' में कदम रखेंगी अंजली अरोड़ा! प्यार कुर्बान करने चली थीं हिना खान)

Emraan Hashmi on Mehmood role

इमरान हाशमी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

इमरान हाशमी ने कही ये बात

पहले ऐसी चर्चा थी कि इमरान हाशमी फिल्म में महमूद का रोल निभाएंगे। हालांकि, इमरान ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचम दा की बायोपिक के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और न ही उन्होंने महमूद का किरदार करने के लिए हामी भरी है। दूसरी तरफ, खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार महमूद की बायोपिक में अपने दिवंगत ससुर और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय ने इस हिस्से की शूटिंग के लिए करीब 10 दिन देने की सहमति जताई है। इस कहानी में राजेश खन्ना और महमूद की दोस्ती और पंचम दा के साथ उनके रिश्ते को भी दिखाया जा सकता है।

End of Feed