हर्षवर्धन राणे की एक्टिंग से इंप्रेस हुई एकता कपूर, 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद ऑफर की गैंगस्टर मूवी

Harshvardhan Rane Next Movie: सनम तेरी कसम के बाद अब एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे का काम पसंद किया जा रहा है। एकता कपूर अपनी अगली फिल्म में हर्षवर्धन को कास्ट करना चाहती है। हालांकि ये एक ऐसी फिल्म होने वाली है, जिसमें फैंस को एक्टर का नया रूप देखने को मिलेगा।

Harshvardhan Rane Next Movie: अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। सोनम बाजवा और हर्षवर्धन की प्रेम कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है की एकता कपूर ने हर्षवर्धन राणे को अपनी फिल्म ऑफर की है। फिल्म निर्माता एकता कपूर को एक्टर राणे का परफॉर्मेंस काफी पसंद आया। जिस वजह से उन्होंने एक्टर को नई फिल्म ऑफर की है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी होने वाली है। जिसके लिए हर्षवर्धन राणे को लीड कास्ट करने की बात चल रही है। आइए आपको फिल्म से जुड़ी अपडेट देते हैं।

Harshvardhan Rane Next Movie

Image Source: Instagram

एकता कपूर( Ekta Kapoor) अपनी अगली फिल्म पर काम कर रही है। जिसकी स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर डिस्कशन चल रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एकता कपूर ने अपनी इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन राणे को अप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार अभी एक्टर से फिल्म को लेकर बातें चल रही है। हालांकि एकता कपूर चाहती है कि इस मूवी में हर्षवर्धन ही काम करे। फैंस अबतक हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) को रोमांटिक किरदार में देखते आए हैं, लेकिन अब एकता कपूर की फिल्म से उन्हें अलग पहचान मिल सकती है।

End of Feed