ED ने कसा Rakul Preet Singh पर शिकंजा, ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

ED will questioned Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह को शुक्रवार के दिन ईडी ने ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। बताया जा रहा है कि आज ईडी रकुल प्रीत सिंह का बयान दर्ज करेगी।

ED will questioned Rakul Preet Singh: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहीं अदाकारा रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तस्करी, खपत और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े चार साल पुराने ड्रग मामले में रकुल प्रीत सिंह से सोमवार को पूछताछ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रकुल प्रीत सिंह को शुक्रवार के दिन ईडी ने सम्मन जारी किया था। उन्हें सोमवार के दिन एजेंसी के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया था।

Rakul Preet Singh

यह दूसरी बार है जब इस मामले में रकुल प्रीत सिंह को एजेंसी द्वारा समन भेजा गया है। पिछले साल भी ईडी ने उनका बयान दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक्ट्रेस को आज यानी 19 दिसंबर के दिन जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बीते साल ईडी ने रकुल प्रीत सिंह से इस मामले में पूछताछ की थी। रकुल प्रीत सिंह के अलावा इस मामले में कई तेलुगु एक्टर्स से भी पूछताछ की गई थी।

End of Feed