मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez को लगा झटका, सरकारी गवाह बनने की याचिका पर ईडी का विरोध

Jacqueline Fernandez in trouble: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को तगड़ा झटका दिया है।

Jacqueline Fernandez in trouble: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez ) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। बीते दिनों ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की मांग की थी। इस बीच ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को तगड़ा झटका दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट में.....(ये भी पढ़ें-जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ ठगी मामले में याचिका हुई खारिज)

Jacqueline Fernandez in trouble

ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को दिया झटका (pic credit-instagram)

ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को दिया झटका (pic credit-twitter)

ईडी ने जैकलीन को दिया झटका

ईडी ने सोमवार को जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग की थी। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले महीने अदालत में अर्जी दाखिल कर खुद को इस मामले में अप्रूवर बनाने की मांग की थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए थे और दोनों के रिश्ते में होने की भी चर्चा रही है। पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को ईडी की आपत्तियों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी। ईडी ने अदालत में कहा कि जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पैसों का फायदा पहुंचा है। ईडी के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी होने के बावजूद वह लगातार उसके संपर्क में रहीं इसलिए उन्हें सरकारी गवाह बनाना न्याय के खिलाफ होगा।

End of Feed