Dunki Trailer: शाहरुख खान की फिल्म डंकी के ट्रेलर को मिली रिलीज डेट, जानें किस दिन धमाका करेंगे राजू हिरानी?

Dunki Trailer: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) के गाने इस वक्त चारों तरफ धमाल मचा रहे हैं। फिल्म डंकी के गाने सुनने के बाद किंग खान के फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपको भी डंकी के ट्रेलर का इंतजार है तो बता दें मेकर्स ने डिसाइड कर लिया है कि वो इसे कब रिलीज करेंगे?

Dunki Trailer: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म डंकी के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पहली बार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) संग हाथ मिलाया है। ये दोनों इस दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर-डायरेक्टर हैं, जिस कारण लोगों को लगता है कि डंकी कमाल की मूवी होने वाली है। फिल्म के गाने और टीजर वीडियोज इस ओर इशारा भी कर रहे हैं कि इनकी मूवी रिलीज होते ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर देगी और दना-दन रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर देगी।

Dunki trailer release date

Dunki trailer release date

फिल्म को देखने के लिए बेकरार दर्शक इसका ट्रेलर देखने के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म डंकी के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करने का मन बना लिया है और खबरें हैं कि 5 दिसम्बर के दिन डंकी के मेकर्स दर्शकों के सामने ट्रेलर वीडियो रिलीज करेंगे। फिल्म डंकी की टीजर वीडियो से दर्शकों को कहानी का कुछ-कुछ अंदाजा तो लगा है, जिस कारण माना जा रहा है कि जब फिल्म का ट्रेलर आएगा तो दर्शक इस मूवी के लिए बेचैन हो उठेंगे।

End of Feed