Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4 Prediction: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की मूवी ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) 25 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में अनन्या और आयुष्मान को जोड़ी को ज्यादा वाहवा ही नहीं मिली हैं। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड का बाद फिल्म ने अच्छी खासी कर ली थी, हालांकि अब रविवार के अगले ही दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई धड़ाम से गिर गई है। बावजूद इसके अब फिल्म की कमाई 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। आइए फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं।
Dream Girl 2 Box Office
यह भी पढ़ें- Gadar 2 के हिट होते ही Sunny Deol ने करियर को लेकर किया बड़ा फैसला, नहीं दोहराएंगे इतनी बड़ी गलती
Dream Girl 2 ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़
ड्रीम गर्ल 2 को अच्छी खासी ओपनिंग मिली था, जिसके साथ ही अब शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने चौथे दिन 4.75 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद ड्रीम गर्ल 2 की कुल कमाई भी 45.1 करोड़ के आस-पास पहुंचने वाली है। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अगर आयुष्मान की फिल्म को हिट साबित होना है तो वीक डेज पर भी अपनी कमाई को बरकरार रखना होगा।
