"प्यार और शांति का बहुत ड्रामा हो गया अब युद्ध होना चाहिए", पहलगाम हमले पर निकला दिशा पाटनी की बहन एक्स मेजर खुशबू का गुस्सा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना में 27-28 पर्यटकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सभी के अंदर गुस्से की लहर दौड़ रही है। हाल ही में दिशा पाटनी की बहन और एक्स मेजर खुशबू पाटनी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की बहन ने क्या बोला है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना में 27-28 पर्यटकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सभी भारत के लोगों को काफी ज्यादा गुस्सा आ रहा है। वही भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स पूरी रात खौफ के साये में काट रही है। इसी बीच दिशा पाटनी की बहन और एक्स मेजर खुशबू पाटनी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की बहन ने क्या बोला है।

Khushboo Patani on Pahalgam Terror Attack

Khushboo Patani on Pahalgam Terror Attack

अब सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं

हाल ही में खुशबू ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपनी बातें रखी है। एक्ट्रेस ने वीडियो बनाकर कहा है कि- ”हम सभी को पता हैं कि पहलगाम में क्या हुआ है और इसी को कलयुग बोलते हैं। बोलते हैं कि युद्ध आखिरी उपाय होता है। युद्ध तब होता है जब सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं। मुझे लगता है कि अब सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। हम 75 साल से तो झेल ही रहे हैं पाकिस्तानियों और पाकिस्तान को। प्यार और शांति का बहुत ड्रामा हो गया। ये रिलीजियस मामला है।

End of Feed