Vikrant Massey To Star in Don 3: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाई है। '12वीं फेल' जैसी शानदार मूवी में काम करने के बाद से ही विक्रांत मेस्सी को नए-नए रोल्स ऑफर हो रहे हैं। कई दिनों से लगातार खबरें आ रही थी कि फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में विक्रांत मेस्सी को विलेन के रोल में देखा जाएगा। इन खबरों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार 'डॉन 3' में विक्रांत मेस्सी की एंट्री कन्फर्म हो गई है।
'डॉन 3' में विक्रांत मेस्सी बनेंगे विलेन
फिल्मफेयर की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक 'डॉन 3' में हुई विक्रांत मेस्सी की एंट्री की खबरें सच हैं। इस फिल्म में विक्रांत खलनायक की भूमिका निभाएंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'विक्रांत मेस्सी 'डॉन 3' में विलेन के रोल में दिखाई देंगे।' हालांकि मेकर्स भी जल्द ही फिल्म 'डॉन 3' में हुई विक्रांत मेस्सी की एंट्री की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। फैन्स भी विक्रांत मेस्सी को इस रोल में देखने के लिए बेताब हैं।
'डॉन 3' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। इस मूवी में रणवीर सिंह ने लीड एक्टर के तौर पर शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 'लूटेरा' के बाद रणवीर सिंह और विक्रांत मेस्सी को एक बार फिल्म 'डॉन 3' के जरिए स्क्रीन स्पेस करते हुए देखा जाएगा। मेकर्स जल्द ही इस मूवी की शूटिंग करेंगे।
