Don 3: मनचाही रकम पाने में सफल हुईं Kiara Advani, फीस जानकार उड़ जाएंगे होश!

Kiara Advani Fees for Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' के लिए कियारा आडवाणी ने मनचाही फीस ली है। कियारा आडवाणी की फीस जानकारी आप भी दंग रह जाएंगे।

Kiara Advani Fees for Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर, एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने कुछ दिनों पहले कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में कास्ट करने की बड़ी घोषणा की थी। इतने सालों में यह पहली बार होगा जब कियारा आडवानी और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। 'डॉन 3' में इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने कियारा आडवाणी के फैन्स को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने कियारा आडवाणी को फिल्म 'डॉन 3' में कास्ट करने के लिए मुंहमांगी रकम दी है।

Kiara Advani

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' के लिए दो हसीनाओं को शॉर्ट लिस्ट किया था। कियारा आडवानी के साथ-साथ फिल्म 'डॉन 3' के लिए कृति सेनॉन का नाम भी सामने आ रहा था लेकिन मेकर्स ने रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवानी को कास्ट करने का फैलसा किया। बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' (Don 3) के लिए कियारा आडवाणी ने 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम चार्ज की है। कई लोगों का मानना है कि मार्किट डिमांड को देखते हुए कियारा आडवाणी ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है।

End of Feed