बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन को दर्शकों ने आखिरी बार काजोल के साथ दो पट्टी में देखा था। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था। दो पट्टी रिलीज होने के बाद कृति सेनॉन डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ तेरे इश्क में की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं, जिसमें वो कलाकार धनुष के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म से कृति सेनॉन का फर्स्ट काफी वायरल हुआ है। अगर कृति सेनॉन की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 शुरू कर सकती हैं। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा खबर की मानें तो फरहान अख्तर ने कृति को डॉन 3 के लिए फाइनल किया है, जिसकी शूटिंग सितम्बर 2025 से शुरू होगी।
कृति सेनॉन शुरू करेंगी डॉन 3 की शूटिंग
टाइम्स नाउ के साथ एक इनसाइडर ने बात करते हुए बताया है कि कृति सेनॉन इस वक्त धनुष के साथ तेरे इश्क में शूट कर रही हैं। इस फिल्म में कृति सेनॉन पैशनेट लवर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग लगभर पूरी हो चुकी है और डायरेक्टर आनंद एल राय अदाकारा कृति को जल्द ही फ्री कर देंगे। तेरे इश्क में से फ्री होने के बाद कृति सेनॉन डॉन 3 में व्यस्त हो जाएंगी।
सूत्र के अनुसार, 'कृति इश वक्त तेरे इश्क में की शूटिंग कर रही हैं, जिसे खत्म करने के बाद वो डॉन 3 में व्यस्त हो जाएंगी। डॉन 3 के मेकर्स ने उन्हें फाइनल कर दिया है लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मेकर्स जल्द ही कृति सेनॉन के नाम पर पक्की मुहर लगाएंगे और फैंस को सरप्राइज देंगे। कृति सेनॉन के पास इस समय कई सारी मूवीज हैं, जिनमें वो पूरे साल व्यस्त रहने वाली हैं।'
मीडिया में साने आई जानकारी के अनुसार, फरहान अख्तर की डॉन 3 सितम्बर 2025 तक फ्लोर पर आ जाएगी। इसमें रणवीर सिंह, कृति सेनॉन और विक्रांत मैसी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। डॉन सीरीज में अब तक शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को देखा गया है। रणवीर-कृति के ऊपर डॉन 3 के रूप में बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। यह देखना दिसचस्प रहेगा कि दर्शक उन्हें डॉन 3 में पसंद करते हैं या नहीं?
