Don 3 New Update: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर चर्चा में है। फिल्म डॉन 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। तब से लेकर अब तक इसको लेकर खूब विवाद हो रहा है। रणवीर सिंह के फिल्म के छोड़ने पर मेकर्स काफी नाराज हो गए हैं। जिसके बाद से विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (Producers Guild of India) तक पहुंच गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म डॉन 3 को लेकर क्या नया अपेडट सामने आया है।
Image Source: IMDb
'डॉन 3' को लेकर आया नया अपडेट
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक प्रोड्यूसर्स गिल्ड के मुख्य समूह में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन दोनों पक्षों (रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस) की बातचीत अनौपचारिक तरीके से होने वाली है। गिल्ड के एक बड़े सदस्य ने बताया कि इस महीने के अंत में दोनों पक्षों को बुलाकर बात की जाएगी। इसके बाद उन्हें 10 दिन का समय दिया जाएगा कि वो आपस में मिल-बैठकर मामला सुलझा लें। अगर बात नहीं बनी तो मामला सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के पास जाएगा, ताकि प्रोड्यूसर और कलाकार दोनों के हितों का सही फैसला हो सके। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एंट्राज (स्टार की टीम) के खर्चे पर नियम बनाने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि स्टार की टीम के खर्चे बहुत बढ़ गए हैं, जिससे प्रोड्यूसर्स पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है। इस केस से आगे के लिए साफ नियम बनाए जा सकते हैं। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस (जिसमें फरहान अख्तर भी पार्टनर हैं) ने रणवीर सिंह से कुछ नुकसान की भरपाई मांगी है। ये नुकसान प्री-प्रोडक्शन के काम, शेड्यूल में बदलाव और एंट्राज के खर्चे से जुड़ा है। यह मामला भविष्य में स्टार्स की टीम के खर्चे पर नए नियम बनाने का आधार बन सकता है।
रणवीर सिंह ने किया ये दावा
हाल ही में रणवीर ने दावा किया कि फरहान अख्तर ने उन्हें डॉन 3 (Don 3) से हटाकर अपने करीबी दोस्त ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लेने की कोशिश की थी। प्रोडक्शन हाउस ने इस आरोप पर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन अब ऋतिक ने खुद इस बात को साफ कर दिया है। शुक्रवार को ऋतिक ने कहा कि उन्हें डॉन 3 के लिए कभी कोई ऑफर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ये पूरी बात गलत है और उन्हें फिल्म के बारे में कभी संपर्क नहीं किया गया।
