Doctor G box office: डॉक्टर जी की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रही शानदार, पहले दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 06:41 AM IST

Doctor G Box Office First Day Collection: डॉक्टर जी ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। फर्स्ट डे के आंकड़ों की मानें तो आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

Doctor G Box Office opening day: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की सोशल ड्रामा फिल्म डॉक्टर जी रिलीज हो गई है। डॉक्टर जी ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। फर्स्ट डे के आंकड़ों की मानें तो आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने 3.25 से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वाकई ये ओपनिंग एक सुखद आश्चर्य के रूप में सामने आई है क्योंकि इस सोशल कॉमेडी फिल्म से इंडस्ट्री की उम्मीद 2.25 से 2.75 करोड़ रुपये के बीच चल रही थीं। डॉक्टर जी की ओपनिंग आयुष्मान खुराना की पिछली दो रिलीज फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी और अनेक से बेहतर है।

Doctor G

Doctor G

डॉक्टर जी फिल्म की फर्स्ट डे कमाई हिट म्यूजिक के ना होने और बेहद कम प्री-रिलीज प्रमोशन के बावजूद इतनी जबरदस्त रही है। जैसा कि हम जानते हैं चंडीगढ़ करे आशिकी और अनेक दोनों का ही खूब प्रमोशन किया गया था। लेकिन डॉक्टर जी के पास निश्चित रूप से ये सब ना होने के बाद भी इसने शानदार शुरुआत की है। डॉक्टर जी का फर्स्ट डे कलेक्नश अटैक (1.33 करोड़ रुपये ओपनिंग डे), रनवे 34 (1.70 करोड़ रुपये ओपनिंग डे) और जयेशभाई जोरदार (1.67 करोड़ रुपये ओपनिंग डे) जैसी फिल्मों से भी बेहतर है।

End of Feed