Diwali Box office Clash: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी रामसेतु और थैंक गॉड, अक्षय और अजय में कौन मारेगा बाजी?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:05 AM IST

दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है वो भी दो दिग्गज सितारों का। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा क्लैश देखने को मिलेगा, जहां हिंदी सिनेमा के दो ऐसे सुपरस्टार टकराएंगे जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

Ram setu vs Thank God: अक्टूबर त्यौहारों का महीना है। साल 2022 में दशहरा से लेकर दिवाली का पर्व इसी महीने है। इन त्यौहारों पर शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं लेकिन दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है वो भी दो दिग्गज सितारों का। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा क्लैश देखने को मिलेगा, जहां हिंदी सिनेमा के दो ऐसे सुपरस्टार टकराएंगे जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस क्लैश के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

Diwali Box office Clash: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी रामसेतु और थैंक गॉड, अक्षय और अजय में कौन मारेगा बाजी?

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल अमावस्या की तिथि 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन दीवाली का पर्व मनाया जाएगा। वहीं 25 अक्टूबर को दो बिग बजट फिल्में रिलीज हो रहीं हैं जिनका लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म रामसेतु रिलीज होने जा रही है। 25 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी। अक्षय कुमार, जैक्लीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा स्टारर यह फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है।

End of Feed