Disha Salian Case: दिशा सालियान मौत केस पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दिया बयान, आदित्य ठाकरे की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने दिशा की मौत की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। इस मांग से सुशांत सिंह राजपूत के पिता को भी उम्मीद हुई है कि उनके बेटा का भी मामला साफ हो जाएगा। सतीश सालियान ने बेटी की मौत की जांच CBI से कराने की मांग की है।

Disha Salian Case: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) के पिता सतीश सालियान ने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच की मांग की है। जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और बेटी की मौत की जांच CBI से कराने की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार अब इस याचिका सुनवाई जल्द होने की उम्मीद है।

Disha Salian Case

Disha Salian Case

दिशा सालियान के पिता ने इस याचिका में आरोप लगाया है कि मालवणी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की है साथ ही उन्हें इस मामले को लेकर दबाव किया था। पिता के अपनी याचिका पर ये भी कहा है कि उनके बेटी के सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को भी बदला गया है।

End of Feed