Disha Patani Roped in Awarapan 2: साल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ श्रिया शरण लीड रोल में नजर आई थी। अब कई सालों के बाद साल 2025 में मेकर्स ने इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल को बनाने की बड़ी अनाउंसमेंट की है। इसी साल 24 मार्च के दिन इमरान हाशमी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 'आवारापन 2' का टीजर भी जारी किया था। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इमरान हाशमी के अपोजिट इस मूवी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को कास्ट कर लिया है।
Images Source: IMDb
'आवारापन 2' के लिए फाइनल हुईं दिशा पाटनी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी को अब इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में अहम भूमिका में देखा जाएगा। नितिन कक्कड़ और मुकेश भट्ट ने फिल्म के लिए दिशा पाटनी को बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया है। इस फ्रेश को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। 'आवारापन 2' एक इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है। इस मूवी में इमरान हाशमी को शिवम् पंडित के रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी के किरदार को लेकर मेकर्स ने चीजें अभी सीक्रेट रखी हैं।
बताया जा रहा है कि 'आवारापन 2' की शूटिंग इसी साल सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू कर दी जाएगी। इस मूवी को मेकर्स ने जनवरी तक पूरा करने का मन बनाया है। निर्माता चाहते हैं कि यह मूवी साल 2026 की गर्मियों में रिलीज कर दी जाए। वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था।
