फूल और कांटे के डायरेक्टर Kuku Kohli ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

Kuku Kohli passed away: मशहूर फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Kuku Kohli passed away: फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) के डायरेक्टर कुकू कोहली (Kuku Kohli) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कुकू कोहली ने 77 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन से परिवार, करीबी और फैंस काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कुकू कोहली की मौत की वजह क्या रही... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान...बनी 'नेशनल क्रश')

Kuku Kohli passed away

कुकू कोहली का निधन (pic credit-instagram)

कुकू कोहली का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकू कोहली को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके साले बलराज ईरानी ने की है। बताया जा रहा है कि कुकू कोहली कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल में ब्लॉकेज के बाद 24 अगस्त को उनका स्टेंट लगाया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा। बलराज ईरानी ने बताया कि वह पहले बिल्कुल ठीक थे और परिवार के लोगों से बात कर रहे थे, लेकिन अचानक गिर पड़े।

End of Feed