'न्यूक्लियर बम जैसी कहानी...', Gadar 3 पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- '2027 में...'

Anil Sharma On Gadar 3: सनी देओल की फिल्म गदर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब गदर 3 पर अपडेट आ गया है। डायेरक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म कंफर्म की है।

Anil Sharma On Gadar 3: सनी देओल की फिल्म गदर ने साल 2001 में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी और सनी देओल के एक्शन सीन्स ने फैंस का दिल जीत लिया था। उस फिल्म में सनी देओल हैंड बंप उखाड़ते हुए नजर आए थे, जो आज भी दर्शकों को याद है। इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए मेकर्स साल 2023 में इसका सीक्वल लेकर आए। गदर 2 सिनेमाघरों में आई और छा गई। फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई की। सनी देओल (Sunny Deol) ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस को अपने नाम कर लिया था। इसके बाद से ही मेकर्स से गदर 3 (Gadar 3) की डिमांड हो रही है, जिस पर डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने अपडेट दिया है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Kajol ने आमिर खान की तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, Ex वाइफ किरण राव के सामने बोली ऐसी बात; शर्माए एक्टर)

anil sharma- sunny deol gadar 3

anil sharma- sunny deol gadar 3 (photo credit- instagram)

    अनिल कपूर ने कंफर्म की गदर 3

    गदर के पहले पार्ट को 15 जून को 25 साल पूरे हो रहे हैं और फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर अनिल शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की। इस मौके पर अनिल शर्मा ने गदर 3 को कंफर्म किया है और बताया है कि ये फिल्म साल 2027 में फ्लोर पर आ जाएगी। अनिल शर्मा ने कहा कि जब उत्कर्ष शर्मा बड़े हो गए, तो दर्शक कहने लगे कि अब जीते की कहानी लेकर आओ, लेकिन मेरे लिए अगर गदर की कहानी एक बम थी, तो मैं गदर 2 तभी बनाता जब मुझे उससे भी बड़ी, एटम बम जैसी कहानी मिलती। गदर 2 बनी और इतिहास रच दिया। अब अगर मुझे उससे भी ज्यादा दमदार, न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी, तभी मैं गदर 3 बनाऊंगा। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले साल गदर 3 की शुरुआत कर देंगे। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: 'मुझे कोई परेशानी नहीं हुई' Sushant Singh Rajput के घर में रहने पर Adah Sharma का रिएक्शन)

    gadar 3 (photo credit- instagram)

      गदर 2 की कमाई

      बता दें कि अनिल शर्मा ने गदर 2 को 60 करोड़ के बजट के साथ तैयार किया था, लेकिन फिल्म की कहानी और भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में सनी देओल तारा सिंह के किरदार में लौटे थे और सकीना बन अमीषा पटेल ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया था। अब दोनों एक बार फिर तारा और सकीना के रोल में आने वाले हैं।

      End of Feed