Dino Morea ने बिपाशा-जॉन अब्राहम संग लड़ाई पर किया खुलासा, कहा 'मैंने कल ही मैसेज किया'...

Dino Morea on Bipasha-John Rivarly: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी, बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम संग चल रही कोल्ड वॉर पर बात की। साथ ही यह भी बताया की अब उनके रिश्ते अब उन दोनों संग कैसे हैं।

Dino Morea on Bipasha-John Rivarly: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों हाल ही में सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंनेन इस बातचीत में सालों से चल रही बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम संग दुश्मनी को लेकर खुलासा किया है। बात दें की इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब एक्टर का ब्रेकप बिपाशा संग हुआ बाद में जॉन और एक्ट्रेस ने एक दूजे को डेट करना शुरू किया। ऐसे में दोनों के दूसरे को बात करना तो दूर एक दूजे को देखते भी नहीं थे। हालांकि अब इन तीनों के बीच रिश्ते कैसे हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Dino Morea on Bipasha-John Rivarly

डिनो मोरिया (Dino Morea) कहते हैं की हमारी कभी कोई कोल्ड वार नहीं रही., हम एक दूसरे से बातें करते थे और एक दूसरे के साथ मस्ती करते थे। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद लोगों के मन में हमारे बीच कोल्ड वार की बात शुरू हुई और उसने बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को डेट करना शुरू कर दिया, लोगों ने मान लिया कि उसने मेरी गर्लफ्रेंड को डेट करना शुरू कर दिया है, इसलिए यह सब हुआ, मीडिया ने भी इसे हवा दी।

End of Feed