पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट एक बार फिर से न्यूज में छा चुका है। 21 नवम्बर को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हुए इस कॉन्सर्ट की कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं, जिनमें कुछ यंगस्टर्स एक-दूसरे से बिल्लियों की तरह लड़ते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होते ही सभी कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि जब ये लोग लड़ रहे थे तब सुरक्षाबल कहां था, जिसकी जिम्मेदारी कॉन्सर्ट में शांति व्यवस्था बनाए रखने की होती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar बनेगी सनी देओल की घर की बहू?
Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बिल्लियों की तरह लड़ी ऑडियंस, जमकर चले लात-घूसे
Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में चले लात घूसे
इंटरनेट पर जो वीडियोज वायरल हो रहे हैं, उनमें कुछ लोग आपस में जुबानी जंग करते दिख रहे हैं। ये जुबानी जंग थोड़ी सी ही देर में इस कदर बढ़ जाती है कि सभी के बीच लात-घूसे चलने लगते हैं। लड़ने वाले युवाओं के आसपास खड़े लोगों को समझ नहीं आया कि अचानक से क्या हुआ कि हर कोई इस कदर लड़ रहा है। यही वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिरकार शो के दौरान सुरक्षाबल कहां था, जिसकी जिम्मेदारी ऐसी वारदातों को रोकने की होती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Dhurandhar' से बड़ी हिट थी 80 के दशक की ये फिल्म, Rakesh Bedi ने किया बड़ा खुलासा
ई-सिरगेट पीते दिखे युंगस्टर्स
दिलजीत दोसांझ का शो केवल लोगों की लड़ाइयों की वजह से नहीं बल्कि इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें कुछ लोग ई-सिरगेट पीते दिखे। इंटरनेट पर वायरल वीडियोज में कुछ लोग ई-सिगरेट का यूज करते दिख रहे हैं। ई-सिगरेट हेल्थ कारणों से भारत में बैन हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर भारत में कोई चीज बैन है तो उसका इस्तेमाल लोग दिलजीत के कॉन्सर्ट में कैसे कर रहे हैं?
