शाहिद कपूर ने सलमान खान का उड़ाया मजाक? देवा एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा 'इतने सीनियर...'

अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बीते दिनों एक पॉडकास्ट में उन लोगों पर कमेंट किया था, जो पार्टी में कुछ अलग ही दिखना चाहते हैं। लोग शाहिद कपूर के इस कमेंट को सलमान खान (Shahid Kapoor) से जोड़कर देख रहे हैं। शाहिद ने एचटी मीडिया से बात करते हुए साफ किया है कि उन्होंने किसी भी रूप में सलमान खान पर कमेंट नहीं किया था। वो सलमान की काफी इज्जत करते हैं क्योंकि वो उनके सीनियर हैं।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी देवा के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। फिल्म देवा में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए अपना लुक बदला है, जिस कारण दर्शक देवा के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म देवा के प्रमोशन के लिए शाहिद कपूर इन दिनों काफी इंटरव्यूज कर रहे हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कुछ बॉलीवुड स्टार्स पर कमेंट किया था, जो पार्टी में दिखने के लिए स्टाइल मारते हैं। शाहिद ने कहा था कि ऐसे लोगों को देखकर ही पता चल जाता है कि ये लोग दिखने के लिए स्टाइल मार रहे हैं। लोगों ने शाहिद कपूर के इस कमेंट को सलमान खान से जोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि शाहिद कपूर ने सलमान खान पर कटाक्ष किया है।

Salman Shahid

बीते दिन शाहिद कपूर ने एचटी मीडिया से बात की और कहा कि उन्होंने सलमान खान पर निशाना नहीं साधा है। कोई लोग उन्हें लगातार उनकी ही वीडियो भेज रहे हैं और ऐसा बोल रहे हैं। शाहिद ने कहा है, 'मैंने सलमान सर के लिए कुछ भी नहीं कहा है। मुझे पता है कि लोगों में ऐसी बातें हो रही हैं लेकिन वो सभी गलत हैं। मैं कभी भी अपने सीनियर और इतने बड़े स्टार के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। मैं सलमान सर की बहुत इज्जत करता हूं। मैं इस बारे में केवल इतना ही कहना चाहूंगा।'

End of Feed