"निगेटिव कैंपेन...", महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता ने Ramayana मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप!!

महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता की तरफ से ये दावा किया गया है कि रणबीर कपूर की रामायण के मेकर्स ने उनके खिलाफ निगेटिव कैंपेन चलवाया था ताकि उनकी मूवी को नुकसान हो।

कलाकार और सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। फिल्म के एक्टर्स से लेकर इसकी शूटिंग प्रोसेस तक का इंटरनेट पर जमकर मजाक उड़ाया गया था। जब फिल्म रिलीज हुई तो भी इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिस कारण ये फ्लॉप हो गई। फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के मेकर्स ने मीडिया से बात करते हुए अब एक बड़ा दावा किया है और रणबीर कपूर की रामायण के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों ने लोगों को चौंका दिया है और वो लगातार सोच रहे हैं कि इन दावों में क्या वाकई सच्चाई है? Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा

महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता ने Ramayana मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप, बोले "निगेटिव कैंपेन..."

महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता ने Ramayana मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप, बोले "निगेटिव कैंपेन..."

फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता प्रकाश महोबिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म को पैसे देकर बदनाम कराया गया और इंटरनेट पर सोची समझी साजिश के तहत एक निगेटिव कैंपेन रन किया गया। इससे ना केवल उनकी फिल्म को नुकसान हुआ बल्कि फिल्म की मार्केटिंग पर भी बुरा असर पड़ा।

End of Feed