फिरोज खान की मौत के बाद बिगड़ने लगे फरदीन खान-नताशा के रिश्ते, सास ने किया खुलासा

Mumtaz on Fardeen-Natasha Divorce: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने कुछ वक्त पहले अपनी पत्नी नताशा माधवानी से तलाक लिया था। नताशा और फरदीन के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक से इनका रिश्ता टूट गया। फरदीन खान की सास मुमताज ने इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि फरदीन ने उनकी बेटी से तलाक क्यों लिया था?

Mumtaz on Fardeen-Natasha Divorce: 80 के दशक की जानी-मानी अदाकारा मुमताज हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती रही हैं। एक दफा फिर से उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि मीडिया में खलबली मच गई है। इस दफा उन्होंने अपने और शम्मी कपूर के रिश्ते पर नहीं बल्कि अपनी बेटी नताशा माधवानी के तलाक पर बात की है। नताशा माधवानी और फरदीन खान ने कुछ वक्त पहले ही तलाक लिया था, जिस पर मुमताज ने चुप्पी तोड़ी है। मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जब फरदीन खान के पिता फिरोज खान की मृत्यु हुई तब से उनकी पर्सनल लाइफ में परेशानियां शुरू हुईं और फिर फरदीन ने नताशा के साथ तलाक लेने का फैसला लिया। (इसे भी पढ़ें: 'मैं रोती सिर पटकती थी'- इस्लाम धर्म अपनाने पर राखी सावंत ने तोड़ी चुप्पी)

Fardeen

Image Source: TNN/Social

मुमताज ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है, "फरदीन खान अपने पिता फिरोज खान के काफी करीब थे। जब फिरोज खान साहब की मृत्यु हुई तब फरदीन एकदम से अकेले पड़ गए। इसी दौरान नताशा बच्चों की पढ़ाई के लिए लंदन शिफ्ट हुई थीं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हुई और फिर दोनों के बीच चीजें बिगड़ती चली गईं।" (इसे भी पढ़ें: 'शायद वो गांव से हैं...' राजपाल यादव की कम पढ़ाई-लिखाई पर प्रियदर्शन, अपमान करने पर भी दी सफाई)

मुमताज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं यही कह सकती हूं कि दोनों समझदार हैं और बड़े हो चुके हैं। दोनों ने सोच-समझकर ही ये फैसला लिया होगा। अलग होने के बाद भी दोनों बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। मैं फरदीन की तारीफ करना चाहूंगी कि नताशा से अलग रहते हुए भी वो परिवार के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और किसी को परेशानी नहीं होने देते हैं।"

End of Feed